बीकानेर : बीती रात भैरुंनाथ के भक्तों को दहशतगर्दी का तांडव दिखाने वाले पांच आरोपी युवकों को चारण की टीम ने दबोचा

बीकानेर@जागरूक जनता। नाल थाना क्षेत्र में कोडमदेसर भैरुं मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार पर आफत बनकर आए पांच आरोपियों को नाल पुलिस ने मंगलवार को दबोच लिया है । बीती देर रात्रि इन पांचों आरोपियों की दहशतगर्दी से नाल पुलिस सहित जिले का पुलिस महकमा टेंशन में आ गया था, पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठे थे कि पुलिस मामले को दबा रही है, पुलिस घटना पर कुछ भी कहने से बच रही है हालांकि देर रात्रि पुलिस के आलाधिकारियों ने घटना के सम्बंध में स्पष्टीकरण देते हुए जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।

पुलिस के अनुसार जस्सूसर गेट निवासी एक परिवार अपने परिवार के साथ जिसमे महिलाएं व लड़कियां भी थी जो बीती रात्रि को कोडमदेसर भैरुं पैदल दर्शन के लिए गए थे, वापसी में देर रात्रि कार में सवार होकर बीकानेर आ रहे थे इस दौरान हाइवे के समीप एक होटल पर पानी की बोतल लेने के लिये रुके तो वंहा पर खाना खा रहे युवकों से किसी बात को लेकर बोलचाल हो गई तो तैश में आकर युवकों ने कार में सवार महिलाओं के साथ गाली गलौज व लज्जा भंग करने की कोशिश की । पीड़ित परिवार ने तो आरोप यंहा तक लगाए है कि शराब के नशे में धुत युवकों ने उनके ऊपर बंदूक तानकर गाड़ी में बैठी परिवार की महिलाओं सहित गाड़ी को अगवा कर लिया । पीड़ित परिवार की माने तो गाड़ी लेकर भागे आरोपी युवक बीच रास्ते मे किसी गाड़ी से टक्कर होने के चलते गाड़ी को वंही छोड़ फरार हो गए ।

नाल पुलिस ने पीड़ित परिवार के परिवाद पर आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 354 क, 354 ख, 323, 342, 506, 427, 279, 336,143 व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रखा है।मामले की जांच थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण खुद कर रहे हैं । जंहा नाल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मंगलवार को पांच युवकों को दबोचा है ।

पुलिस की गिरफ्त में आए पांच युवकों में से चार गंगाशहर के व एक नोखा के मान्याणा गांव का है । नाल पुलिस के हैड कांस्टेबल श्रवण कुमार से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए पांचों आरोपियों में चौधरी कॉलोनी गंगाशहर निवासी श्यामसुंदर जाट, चोपड़ा बाड़ी निवासी रामस्वरूप जाट, खेतेश्वर बस्ती निवासी गणेश नायक, हैदरी मस्जिद के पास, कुम्हारों की मोड़ निवासी समीर खान व मान्याणा निवासी राधेश्याम जाट को गिरफ्तार किया गया है, वहीं अन्य की तलाश जारी है। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...