केंद्र पर फिर जासूसी का आरोप: डोटासरा बोले- संचार क्रांति राजीव गांधी की देन है, केंद्रीय सत्ता में बैठे लोग इसका दुरूपयोग करके हमारे देश के प्रमुख लोगों की जासूसी करवा रहे हैं

जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर एक बार फिर जासूसी के आरोप लगाते हुए जुबानी हमला बोला है। डोटासरा ने कहा कि देश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। सब की जासूसी हो रही है। जिस राजीव गांधी ने देश को संचार क्रांति के माध्यम से दुनिया पर कब्जा करने का अधिकार दिया, उसी संचार क्रांति से सत्ता में बैठे लोग हमारे देश के प्रमुख लोगों की जासूसी करवा रहे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता है। डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

डोटासरा ने कहा, आज जो संचार क्रांति हम देख रहे हैं, वह राजीव गांधी की ही देन है। आज ग्लोबलाइजेशन के जमाने में कंप्यूटर और मोबाइल हाथ में होने से पूरी दुनिया हमारी मुट्ठी में है। दुर्भाग्य से ऐसी ताकतें देश में सत्ता में आ गई हैं, जो राजीव गांधी के सपने का दुरुपयोग कर रही हैं। राजीव गांधी का सपना 21वीं सदी की संचार क्रांति लेकर आने का था। उनके सपने का दुरुपयोग कर हमारे ही देश के नेताओं और अन्य लोगों के फोन चेक करवा कर जासूसी करवा रहे हैं। मैं समझता हूं यह सपना तो राजीव गांधी या देश के किसी नागरिक ने नहीं देखा था। राजीव गांधी की नीतियों ने देश को आगे बढ़ाया। उन्होंने बहुत पहले देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा, और उस सपने को मूर्त रूप दिया। पंचायतीराज की मजबूती से लेकर युवाओं को वोटिंग राइट देने तक कई काम राजीव गांधी ने किए। देश की तरक्की में उनका बहुत बड़ा योगदान है। गवर्नेंस से लेकर हर सेक्टर में उनका जो विजन था, उससे देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने का रास्ता मिला।

डोटासरा ने कहा कि किसान परेशान हैं। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। आज राजीव गांधी के जयंती दिवस पर हम संकल्प लेते हैं कि ऐसे लोगों का पर्दाफाश करेंगे और सत्ता से बाहर करेंगे। हमारा दुर्भाग्य रहा, देश का दुर्भाग्य है कि राजीव गांधी एक आतंकवादी संगठन के हाथों आतंकी घटना में शहीद हो गए। आज किसान कितने परेशान हैं, 10 महीने से उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...