नेहरू शारदा पीठ महाविद्यालय में बसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया, गुलाल का तिलक लगा दी शुभकामनाएं

बीकानेर@जागरूक जनता। श्री नेहरू शारदा पीठ (पी.जी.) महाविद्यालय में बसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. प्रशान्त बिस्सा एवं छात्र युवा नेता जितेश चौधरी, छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी एवं अन्य विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती के तैल चित्र का पूजन कर गुलाल व पुष्प अर्पित कर बसंत पंचमी का उत्सव मनाया, इस दौरान सभी ने एक स्वर में माँ सरस्वती की वंदना कर माँ के तैल चित्र के समक्ष निश्चल भाव से  आराधना कर शिक्षा व संस्कार का अशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर छात्र नेता जितेश चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह त्यौहार हमारी परम्परा भौगोलिक परिवर्तन सामाजिक कार्य तथा आध्यात्मिक पक्ष सभी का सम्मिश्रण हैं । इस दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एंव विद्यार्थियों का गुलाल से तिलक लगाकर एक दूसरे को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related