कोरोना प्रोटोकोल की पालना करते हुए मनायें होली पर्व

राज्यपाल श्री मिश्र ने की प्रदेशवासियों से अपील

जयपुर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने होली के पावन पर्व पर देश और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि होली रंग, उत्साह और उमंग का त्योहार है लेकिन इस बार कोविड – 19 के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर अपील की है कि त्योहार पर एहतियात बरतना ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। इसलिए राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना प्रोटोकोल की पूरी तरह से पालना करते हुए त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा है कि घरों में भी एक स्थान पर अधिक संख्या में एकत्र होकर होली न खेलें। होली खेलें भी तो हाथ को बार-बार सैनिटाइज करते रहें तथा मुंह, नाक पर मास्क जरूर लगाए रखें।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...