कैबिनेट मंत्री ने किया शॉर्ट फिल्म अपमान के पोस्टर का विमोचन

चौमूं / जयपुर | संस्कार सृजन संस्था के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म “अपमान” के पोस्टर का विमोचन राजस्थान सरकार के गौपालन,पशुपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने जयपुर स्थित राजकीय आवास पर अपने कर कमलों से किया |

इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि गौ सेवा से संबंधित यह शॉर्ट फिल्म आमजन में गौसेवा की भावनाओं को जागृत करेगी | निश्चय ही इस फिल्म से लोगों को प्रेरणा मिलेगी |

पोस्टर विमोचन से पूर्व फिल्म की टीम के सदस्यों द्वारा मंत्री को बाबा श्याम का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया | फिल्म के निर्देश राम गोपाल सैनी ने बताया कि संस्कार सृजन संस्था पिछले 19 वर्षों से लगातार कला, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है | शॉर्ट फिल्म “अपमान” एक गौरक्षक के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है | कि कैसे एक बिजनेसमैन गौरक्षक बनता है और गौ माता की सेवा में तन, मन, धन से जुड़ जाता है |

इस शॉर्ट फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यही है कि जिस व्यक्ति की जिंदगी की सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म है, उसी व्यक्ति ने इस फिल्म में अपना किरदार मुख्य भूमिका के रूप में निभाया है | जल्द ही शॉर्ट फिल्म “अपमान” को इंडिया यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा | इससे पूर्व रिलीज़ हुई फिल्म “अनमोल जीवन” को भी दर्शकों का जबरदस्त रेस्पोंस मिला था |

पोस्टर विमोचन के दौरान फिल्म के निर्देशक राम गोपाल सैनी, मुख्य कलाकार शेर सिंह कुमावत, पंडित रविंद्र आचार्य, मोहन सैनी, संदीप शर्मा सहित टीम सदस्य मौजूद रहे | फिल्म के एडिटर रजनीश सैनी है | सहायक कलाकार लोकेश डेनवाल, शारदा देवी, नंदकिशोर शर्मा, दुर्गा शंकर लखेरा, दिनेश कुमार कुमावत आदि हैं |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...