BSNL: व्हाट्सएप कस्टमर केयर सेवा से मिलेगी -लैंडलाइन,फाइबर कनेक्शन, बिल भुगतान की जानकारी

BSNL: व्हाट्सएप कस्टमर केयर सेवा से मिलेगी -लैंडलाइन, फाइबर कनेक्शन, बिल भुगतान की जानकारी

बीकानेर@जागरूक जनता । कोरोना महामारी की दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए  संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर बीएसएनल नेे उपभोक्ताओं की सुुविधा के लिए व्हाट्सएप के जरिए कस्टमर केयर सेवा शुरू की हैै। बीएसएनएल बीकानेर जोन के महाप्रबंधक एन राम ने बताया कि व्हाट्सएप कस्टमर केयर सेवा के जरिए उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से घर बैठे ही बीएसएनएल की विभिन्न सेवाएं व जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता कस्टमर केयर नंबर 94140 24365  डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लैंडलाइन, फाइबर कनेक्शन की बुकिंग, बिलों के भुगतान सहित टैरिफ व रिचार्ज के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । यह इंटरैक्टिव सेवा उपभोक्ताओं  के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस सेवा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को एचआई लिखकर इस नंबर पर व्हाट्सएप करना होगा।  एन राम ने कोरोना से सुरक्षा और संक्रमण रोकथाम की दृष्टि से उपभोक्ताओं को इस सेवा का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...