बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अनाज मंडी में हुई लूट के मामले में सफलता का डंका बजाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कृषि अनाज मंडी में दोनो लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है जिसमे एक 27 नवंबर को कानपुर देहात के व्यापारी व कल सोमवार को लिखमीदेसर के किसान के साथ हुई लूट शामिल है। बताया जा रहा है इसमे अंतरराज्जीय गिरोह के दो बदमाशों को बीछवाल पुलिस व डीएसटी की संयुक्त टीम ने दबोचा है। पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमे एक बदमाश अजमेर व दूसरा कर्नाटक का बताया जा रहा है।इस कार्रवाई को डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणियां व बीछवाल एसएचओ मनोज शर्मा मय टीमों ने अंजाम दिया है । फिलहाल पूरे मामले के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। जिसमे वे इस पूरे मामले का पर्दाफाश करेंगे।

अनाज मंडी की सुरक्षा व्यवस्था वेंटिलेटर पर!,6 सप्ताह में लूट की दूसरी घटना,गुरुवार तक का अल्टीमेटम,नहीं तो शुक्रवार अनिश्चितकालीन बंद होगी मंडी..
- Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG www.jagrukjanta.net
- शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमारआबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों में से हैं जिन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम मानते हुए उसे व्यवहार में उतारने का निरंतर प्रयास किया है। अपनी दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व क्षमता और शिक्षा के प्रति अटूट समर्पण के बल पर उन्होंने विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में… Read more: शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार
- Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG www.jagrukjanta.net
- सिरोही में गौरव पथ तोड़ने का मामला: रिपोर्ट के बावजूद FIR नहीं, राजनीतिक दबाव के आरोपसिरोही । जिले के पिण्डवाड़ा तहसील के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के वाटेरा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत बनी सड़क को बिना सक्षम स्वीकृति तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से थाने में रिपोर्ट देने के बावजूद दो दिन बाद भी एफआईआर दर्ज… Read more: सिरोही में गौरव पथ तोड़ने का मामला: रिपोर्ट के बावजूद FIR नहीं, राजनीतिक दबाव के आरोप
- खाटूश्यामजी का कल से सजेगा फाल्गुन मेला, VIP दर्शन बंद, 14 लाइनों में लगकर होंगे बाबा श्याम के दर्शनRajasthan News: सीकर जिले के रिंगस में कल (21 फरवरी, शनिवार) से विधिवत रूप से शुरू होने जा रहे खाटूश्याम का विश्व प्रसिद्ध वार्षिक फाल्गुन लक्खी मेला को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो गई है. जिसके लेकर मंदिर की श्री श्याम मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने अंतिम रूप देने के साथ साथ जरूरी जानकारियां… Read more: खाटूश्यामजी का कल से सजेगा फाल्गुन मेला, VIP दर्शन बंद, 14 लाइनों में लगकर होंगे बाबा श्याम के दर्शन


