ब्रेकिंग ; नयाशहर थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, रेलवे पुलिस मौके पर

बीकानेर@जागरूक जनता । नयाशहर थाना क्षेत्र के रामपुरा बस्ती के इलाके की रेल पटरियों पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत होने की दुःखद घटना सामने आई है । घटना आज अलसुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है । गजनेर रोड़ ओवरब्रिज के नीचे से लालगढ़ स्टेशन जाने वाले मार्ग पर पुराने इंडियन ऑयल स्टेशन के समीप रेल पटरियों पर यह हादसा हुआ है । जंहा अलसुबह करीब 6 बजे ट्रेन के आगे आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । फिहलाल मौके पर रेलवे के अधिकारी व आरपीएफ पुलिस मौजूद है । घटना की सूचना आसपास मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई । घटनास्थल पर मौजूद  समाजसेवी यूनुस खान ने बताया आरपीएफ के अनुसार मृतक की पहचान गली नम्बर 3, रामपुरा बस्ती निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है । मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है । फिहलाल यह पता नही लग पाया है कि यह दुर्घटना है या आत्महत्या। रेलवे पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है । खबर लिखे जाने तक नयाशहर पुलिस घटनास्थल पर नही पहुंची थी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...

Jagruk Janta Hindi News Paper 26 August 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸 https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...