मेडिकल कॉलेज में देहदान,प्राचार्य ने रस्तोगी परिवार का जताया आभार

बीकानेर@जागरूक जनता। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग (एनाटॉमी) में बुधवार को वीरेंद्र प्रसाद रस्तोगी की देह का मरणोपरांत उनके पुत्र विकास रस्तोगी ने देहदान किया।
इस इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ मोहम्मद सलीम ने देहदान हेतु विकास रस्तोगी का धन्यवाद किया। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि ने देहदान को अमूल्य दान बताया और कहा कि चिकित्सक बनने के लिए देहदान बहुत उपयोगी साबित होगा। प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद सलीम, विभागाध्यक्ष डॉ राकेश मणि, डॉ बी. के. गुप्ता एवं विकास रस्तोगी ने स्व. वीरेन्द्र प्रसाद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित श्रद्धाजंलि दी। इस अवसर पर डॉ रेखा गहलोत, डॉ गीता डॉ कालूराम मीणा, डॉ निर्मला डॉ खुशबू जोशी, डॉ सुनीता कालेर, डॉ कौशल रंगा, कमलेश कुमार व्यास, पवन भाटी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...