भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए समर्पित-डॉ. सतीश पुनिया


केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर 2023 में 24 में प्रदेश में कमल खिलाने का किया आह्वान, भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर की कार्य समिति का हुआ आयोजन

राजावास। एक निजी होटल में गुरुवार शाम 6.15 बजे भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर की कार्यसमिति का आयोजन जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता व जिला प्रभारी सतवीर यादव की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया व विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, विराटनगर के पूर्व विधायक डॉ फूलचंद भिंडा थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र हित के लिए समर्पित काम करता है। भाजपा का कार्यकर्ता व्यक्ति से पहले राष्ट्र की वरीयता लेकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की सोचता है। उन्होंने आने वाले विधानसभा के चुनाव में 2023 में लोकसभा के चुनाव में 2024 को प्रदेश में कमल खिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों को बूथ स्तर तक कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमें हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बूथ को मजबूत करने की बात कही।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा हम सभी को गर्व है कि आज हम विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के साथ जुडे हुए है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी ऐसे ही नहीं बनी, यह कार्यकर्ताओं के वर्षों के बलिदान, त्याग और तपस्या का परिणाम है। जिस प्रकार सैनिक स्वयं या व्यक्ति विशेष के लिए बल्कि देश के लिए लड़ता है, जीता है और मरता है ठीक उसी प्रकार भाजपा का कार्यकर्ता भी देश हित के लिए काम करता है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व चौमू के विधायक रामलाल शर्मा ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा किए गए 14 सालों के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश में बढ़ रहे अन्याय, अत्याचार, लूटपाट, डकैती सहित अराजकता के माहौल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में महिला दुष्कर्म, महिला तथा दलित अत्याचार. साइबरक्राइम, बेरोजगारी बिजली पानी पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि , अव्यवस्था एक नंबर पर है। जिसका आने वाले चुनाव में प्रदेश के लोग मुंह तोड़ जवाब देकर प्रदेश में कमल खिलाएंगे।

राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक डॉक्टर फूलचंद भिंडा, जमवारामगढ़ के पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा, जमवारामगढ़ के विधायक प्रत्याशी महेंद्र पाल मीणा, कोटपूतली के विधायक प्रत्याशी मुकेश गोयल ने समर्थन करते हुए प्रदेश व राष्ट्र हित में भाजपा को लाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर अभी से काम करने की बात कही।

जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अब 16 व 17 जुलाई को पूरे जिले में भाजपा के मंडल स्तर की कार्य समितियां होगी। जिसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देकर जन-जन को भाजपा से जोड़ा जाएगा। वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलता है जनता को गिना कर कॉन्ग्रेस का 2023- 24 में मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता संगठित है, पार्टी के लिए समर्पित है, पार्टी में कोई व्यक्तिवाद हावी नहीं हो कर पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है। सभी का विकास करने की विचारधारा से चलने वाली केवल भारतीय जनता ही पार्टी है। जिला प्रभारी सतवीर यादव ने जिले में आगामी 15 जुलाई तक शेष रही बूथ स्तर की कार्य समितियों का गठन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति अन्य दलों से भिन्न है। इसी कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यसमिति में जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा भी मौजूद रही। मंच संचालन जिला महामंत्री हेमंत निर्मल ने किया। इससे पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, दामोदर बागड़ा ने आगंतुक अतिथियों दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।


यह पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद..
जिला कार्यसमिति में जयपुर जिला देहात उत्तर के एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट भगवान सहाय बेनीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्तार खान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल ताखर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भगवान सहाय शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव यादव, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल मीणा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधानी, जिला मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी, अजय सिंह रूंडल, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी, पूर्व प्रधानमंत्री सैनी, पूर्व प्रधान सीता चौधरी, कंचन सोरेल, सुनीता मीणा, मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश नाई, मंडल सह संयोजक जमील खान चौहान, मंडल महामंत्री प्रहलाद गुर्जर सहित जयपुर जिला देहात उत्तर कि चौमू, जमवारामगढ़, आमेर, शाहपुरा, विराटनगर एवं कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के जिला पदाधिकारी, 27 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित कई कार्यकर्ताओं पदाधिकारी मौजूद थे।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिंजो आबे पर हमला:जापान के पूर्व PM पर भाषण के दौरान फायरिंग, पीछे से 2 गोली मारीं, हालत गंभीर, दिल का दौरा भी पड़ा

Fri Jul 8 , 2022
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में हमला हुआ। एक चुनावी कैंपने के दौरान किसी ने उन्हें दो गोली मार दी। उनकी हालत को लेकर अलग-अलग जानकारियां आ रही हैं। जापानी मीडिया के […]

You May Like

Breaking News