बीसलपुर: पानी की बम्पर आवक से चार गेट खोलकर निकाला जा रहा है पानी

जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा अजमेर की पेयजल की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध पूर्ण जलभराव होने व कैचमेंट एरिया से पानी की आवक जारी रहने के चलते पानी की निकासी जारी है।

जयपुर। जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा अजमेर की पेयजल की लाइफ लाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध पूर्ण जलभराव होने व कैचमेंट एरिया से पानी की आवक जारी रहने के चलते पानी की निकासी जारी है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को चार गेट खोलकर बीसलपुर बांध से बनास नदी में पानी की निकासी बढ़ाई।
गेट नं 8 से लेकर 11 तक के गेट खोले गए। गेट नं. आठ को 50 मीटर खोलकर 3005 क्यूसेक, गेट नं. नौ को 50 मीटर खोलकर 3005 क्यूसेक, गेट नं.10 को एक मीटर खोलकर 6010 क्यूसेक, गेट नं 11 को 50 मीटर खोलकर 3005 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। कुल चार गेटों से 15 हजार क्यूसेक पानी निकासी की गई। वहीं त्रिवेणी का गेज चार मीटर दर्ज किया गया।

पूर्ण जलभराव 315.50 आरएल मीटर
बांध से बनास नदी में की गई पानी की निकासी के दौरान बांध का गेज पूर्ण जलभराव 315.50 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। जिसमें 38.70 टीएमसी का जलभराव है। बांध के पूर्ण जलभराव होने के साथ ही डूब क्षेत्र की कुल 21 हजार 300 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो चुकी है। बांध परियोजना की ओर से डाऊन स्ट्रीम में बनास किनारे बसे लोगों को पानी से दूर रहने की चेतावनी भी दी जा चुकी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

299 साल का हुआ जयपुर, गंगापोल गेट पर मेयर ने की गणेश जी की पूजा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

जयपुर स्थापना दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 18 November 2026

Jagruk Janta 18 November 2026Download जागरूक जनता से जुड़िये.... https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 November 2026

Jagruk Janta 11 November 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...