बिपरजॉय हुआ बेहद खतरनाक कच्छ से 100KM दूर, 6-8 बजे टकरा सकता है:कच्छ-सौराष्ट्र में भारी बारिश

75 हजार लोगों को निकाला; राजस्थान-महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों में असर

गुजरात के तटीय इलाकों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात बिपरजॉय बेहद खतरनाक हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार यह सौराष्ट्र-कच्छ की तरफ 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। बिपरजॉय गुरुवार रात 6 से 8 बजे तक कच्छ के जखौ पोर्ट पहुंच सकता है। इस दौरान हालात बेहद खराब हो सकते हैं।

IMD गुजरात की वैज्ञानिक मनोरमा मोहंती ने शाम 5 बजे बताया कि चक्रवात बिपरजॉय जखौ से 100KM की दूरी पर है। यह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते हुए कच्छ, सौराष्ट्र को पार करने वाला है। तब इसकी रफ्तार 115-125KM प्रति घंटा होने वाली है। इसके बाद शाम से आधी रात तक लैंडफॉल जारी रहेगा।

कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन-नॉर्थ वेस्ट के इंस्पेक्टर जनरल ए.के. हरबोला ने बताया- हमने गुजरात में 15 जहाज और 7 एयरक्राफ्ट तैयार रखे हैं। शाम 6 से 8 बजे के बीच लैंडफॉल की संभावना के चलते 27 NDRF की टीमें भी तैनात हैं। हम राज्य सरकार के संपर्क में हैं।

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने दोपहर 2:30 बजे के अपडेट के मुताबिक बताया था- चक्रवात बिपरजॉय जखौ से करीब 140 किमी और द्वारका से 190 किमी की दूरी पर है। हवाएं 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

IMD के मुताबिक, कुछ ही देर में गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर गिर सोमनाथ और कच्छ जिले में 5-15 मिमी/घंटा की रफ्तार से बारिश और 40 kmph की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के अलावा 10 अन्य राज्यों में इस तूफान का असर देखा जा रहा है। इनमें राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय शामिल हैं। यहां के कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है।

गुजरात मौसम विभाग ने बताया कि यह तूफान दक्षिणी अरब सागर में बनने के बाद गुजरात तट के करीब पहुंचने तक कई बार रास्ता बदलता रहा है। इससे इसकी तीव्रता में उतार-चढ़ाव आता रहा है। अभी इसकी तीव्रता खतरनाक है। गुजरात के प्रभावित 8 जिलों से 75 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

विभाग के मुताबिक, ‘यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड़, छोटे मकान, मिट्टी और टीन के घरों को नुकसान हो सकता है। कच्छ और सौराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।’

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...