बीकानेर की बेटी ने फिर भेंट किए पीबीएम में मेडिकल उपकरण

बीकानेर की बेटी ने फिर भेंट किए पीबीएम में मेडिकल उपकरण

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर मूल की अमरीका प्रवासी आईटी इंजीनियर रुचि चौधरी ने कोविड मरीज़ों के इलाज हेतु पीबीएम अस्पताल में 4 बाईपेप, 4 सी पेप ओर 10 ऑक्सी फलोमीटर भेंट किए । इससे पूर्व रुचि ने गत 12 मई को 10 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भेंट किये थे । रुचि ने बताया कि आवश्कतानुसार भविष्य में भी पीबीएम एम अस्पताल में मदद की जाएगी । इस अवसर पर पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही ने रुचि चौधरी का यह योगदान अस्पताल के लिये बहुमूल्य है,उन्होंने रुचि चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रमाण पत्र प्रदान किया । । ट्रॉमा सेंटर सीएमओ डॉ.एल.के. कपिल ने बताया कि अमरीका में आईटी इंजीनियर रुचि के मन मे अपनी मातृभूमि के प्रति विशेष प्रेम और सम्मान है । बीकानेर में कोविड मरीजों के इलाज के लिये उनका जज्बा अनुकरणीय है । इस अवसर पर एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाली, रुचि के पिता आंसू सिंह , बहन मोनिका, भाई तरुण, डॉ.एल. के कपिल उपस्थित थे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...