बीकानेर: रुपयों का हिसाब किताब सुसाइड नोट पर लिख युवा व्यापारी झूल गया फांसी के फंदे पर

बीकानेर@जागरूक जनता। पैसों के लेनदेन के मामले को लेकर फड़बाजार के नोजवान व्यापारी ने फांसी का फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली है। घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। बीकानेर व नाल के बीच पानी की टंकी रखने के लिए बने स्टैण्ड पर फंदे से झूलता युवक का शव मिला है। मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें रुपए के लेनदेन की बात कहीं गई है। नाल पुलिस के अनुसार मृतक कमला कॉलोनी का रहने वाला है। दिलीप कालरा (30) पुत्र हरी किशन कालरा का शव गंगा सिंह विश्वविद्यालय से थोड़ा आगे गोचर में मिला है। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें रुपए का हिसाब भी लिखा हुआ है। हिसाब भी हजार-दो हजार रुपए का है, कोई बड़ा हिसाब नहीं है। अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार भी नहीं ठहराया है। मृतक फड़बाजार में टॉफी बिस्किट की दुकान करता था। वह शुक्रवार शाम चार बजे स्कूटी से घर से निकला। जो कि वापस नहीं लौटा। उसकी जेब से 60 रुपए मिले है। नजदीक ही उसकी स्कूटी खड़ी मिली।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...