बीकानेर में कल होगा बंपर वेक्सीनेशन, शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों में वेक्सीन की रहेगी भरमार, 9 बजे खुलेगी बुकिंग

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में शुक्रवार को होने वाले वेक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सेशन प्लान जारी कर दिए है । जंहा कल ग्रामीण एंव शहरी क्षेत्रों के केंद्रों पर बंपर टीकाकरण किया जाएगा । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में 24 केंद्रों में ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग व्यवस्था के तहत वेक्सीनेशन किया जाएगा जिसके लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन बुकिंग ओपन होगी वंही ग्रामीण क्षेत्रों के 73 केंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग के साथ टीकाकरण किया जाएगा । साथ ही शहरी क्षेत्र में वेक्सीनेशन ऑन व्हील्स के साथ वेक्सीनेशन की डोज लगाई जाएगी । बता दे, कल होने वाले वेक्सीनेशन में जंहा ग्रामीण क्षेत्रों में कोविशिल्ड डोज की भरमार रहेगी तो वंही शहरी क्षेत्र के केंद्रों में एक्का दुक्का केंद्रों को छोड़कर सभी मे कोवेक्सीन उपलब्ध रहेगी । ऐसे में शहरी क्षेत्र के लाभार्थियों को कोविशिल्ड की बंपर डोज के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...