बीकानेर तोड़ेगा बम्पर वेक्सिनेशन का रिकॉर्ड,30,000 डोज के साथ आज रात 9 बजे होगा बम्पर रजिस्ट्रेशन

बीकानेर तोड़ेगा बम्पर वेक्सिनेशन का रिकॉर्ड,30,000 डोज के साथ आज रात 9 बजे होगा बम्पर रजिस्ट्रेशन

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में शुक्रवार को वैक्सिनेशन डोज लगाने में अब तक का सबसे बड़ा इतिहास रचेगा शुक्रवार को 18+ आयु वर्ग के लिए बम्फर वैक्सिनेशन डोज के साथ आज रात 9 बजेऑनलाइन स्लाॅट के माध्यम से होगा बम्पर वैक्सिनेशन।
RCHO डॉ. राजेश गुप्ता ने जागरूक जनता को बताया कि शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 18+ आयु आयु वर्ग में वैक्सिनेशन शिविर आयोजित होंगे। शुक्रवार को 30,000 वैक्सीन डोज के साथ अब तक के रिकार्ड डोज का लक्ष्य रखा गया है। ज्ञात रहें बीकानेर में अब तक 26,000 डोज एक दिन में लगने का रिकार्ड हैं जो शुक्रवार को धराशाही हो जाएगा यानी 30,000 डोज के लक्ष्य के साथ।

बीकानेर शहर की सभी UPSC और चिकित्सालयों पर आज रात 9 बजे ऑनलाइन स्लाॅट बुकिंग के माध्यम से ही कोरोना वैक्सिनेशन होगा। वहीं तहसील मुख्यालयों और आसपास CHC पर भी ऑनलाइन स्लाॅट बुकिंग से ही वैक्सिनेशन होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में PHC और SC पर वहीं के स्थानीय निवासियों के केवल ऑफलाइन वैक्सिन डोज लगेगी।

डाॅ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी अनुसार बीकानेर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 10,000 Covaxin और 20,000 COVISHIELD डोज के साथ शुक्रवार को वैक्सिनेशन होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...