बीकानेर : अज्ञात चोरों ने फेक्ट्री को बनाया निशाना, मोटर व अन्य मशीनरी उपकरण ले उड़े

बीकानेर : अज्ञात चोरों ने फेक्ट्री को बनाया निशाना, मोटर व अन्य मशीनरी उपकरण ले उड़े

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों की कारस्तानीयां बिना रुकावट के जारी है, जंहा सोमवार तड़के अज्ञात चोरों ने एक फैक्ट्री को निशाना बनाया और मोटर व अन्य मशीनरी सामान ले उड़े । इस आशय की प्राथमिकी गजनेर थाने में दर्ज हुई है । गजनेर पुलीस ने बताया कि परिवादी ओमप्रकाश कुम्हार ने गजनेर थाना में चोरी की रपट दर्ज करवाई की उसकी गजनेर थाना क्षेत्र के खारी चारणान में स्थित प्लास्टर ऑफ पेरिस पीओपी की फैक्ट्री है,जंहा सोमवार तड़के अज्ञात चोर सेंधमारी कर मोटर व अन्य मशीनरी उपकरण गाड़ी में डालकर ले गए । पुलिस ने इस सम्बंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 63/2021 भादसं की धारा 457/380 के तहत दर्ज कर जांच सऊनि रूपाराम को सौंप दी है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...