बीकानेर :ट्रेन के आगे आकर युवक ने दी जान,लोको पायलट की बचाने की कोशिश नाकाम, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर शहर से सटते उदयरामसर के पास ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना कोटगेट थाना क्षेत्र की है। थानाधिकारी
मनोज माचरा ने बताया कि सुबह पौने बारह बजे वाया जोधपुर बीकानेर आ रही बीकानेर-दादर ट्रेन से यह हादसा हुआ। रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही ट्रेन बीकानेर और उदयरामसर के बीच पहुंची, एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ दिखा। इस पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए मगर ट्रेन की गति तेज होने की वजह से व्यक्ति ट्रेन से कट गया। उसे मृतप्राय अवस्था में ट्रेन में डाला गया लेकिन बीकानेर स्टेशन आते आते उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मृतक की अनुमानित उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना को लेकर कोटगेट पुलिस ने जिले भर के थानों में मृतक की शिनाख्त को लेकर इमेज शेयर कर दी है । खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...