बीकानेर : बाप-बेटे के रिश्ते हुए शर्मसार! कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, उतारा मौत के घाट

बीकानेर : बाप-बेटे के रिश्ते हुए शर्मसार! कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, उतारा मौत के घाट

बीकानेर@जागरूक जनता । रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना शहर के नयाशहर थानांतर्गत सर्वोदय बस्ती से सामने आई है। जंहा एक कलयुगी बेटे ने पिता से रोज रोज के झगड़े को खत्म करने की बात कहते हुए चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पिता को मौत के घाट उतार दिया । इस सनसनीखेज घटना के पीछे की वजह पैसों का लेनदेन बताया गया है । इस सम्बंध में सर्वोदय बस्ती निवासी 95 वर्षीय मृतक रामचंद्र मेघवाल के बड़े बेटे ने अपने ही छोटे भाई व उसके साथी के खिलाफ नयाशहर थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है ।

सीओ सिटी दीपचंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज दाल मील के पास रहने वाले रामचन्द्र मेघवाल की पुत्र अशोक मेघवाल से इशाक नामक युवक को दिए गये रूपये वापस लाने की बात को लेकर कल शाम को कहासुनी हो गई । जिसके बाद अशोक गुस्से मैं आकर अपने दोस्त के साथ शराब पी ओर पिता से रोज रोज के झगड़े को खत्म करने की बात कहते हुए चाकू से कई वार किए । इस दौरान रामचंद्र लहुलूहान हो गया । घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया ।

फिलहाल पुलिस ने रामचंद्र का शव मोर्चरी में रखवाया गया जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है । इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैली हुई है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...