बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर अब पहले जैसा नहीं रहा, जब देर रात तक बेखौफ आवागमन किया जा सकता था। अब आए दिन मारपीट, लूटपाट, छीना-झपटी, हत्या जैसी वारदातें यहां आम बात हो चुकी है। नाल थाना क्षेत्र में भी आज ऐसी ही घटना हुई। कांवनी गांव से कलेक्शन कर लौट रहे भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट देवेंद्र सिंह के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात की। नाल पुलिस के अनुसार देवेंद्र सिंह मोटरसाइकिल पर था। अचानक पीछे से मोटरसाइकिल पर आए तीन बदमाशों ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। उसे धमकाकर करीब एक से सवा लाख रूपए, टेबलेट व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा शुरू किया। लूट का टेबलेट बरामद हो चुका है। वहीं मोबाइल व पैसे लुटेरों के मिलने पर बरामद होंगे। लुटेरों ने देवेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया है। विक्रम सिंह मय पुलिस टीमें पीछे लगी हुई है।
Next Post
आकाशीय बिजली गिरने से 52 बकरियों की मौत, बकरियां चरा रही 3 बालिकाएं बची बाल बाल
Thu Sep 23 , 2021
बूंदी@जागरूक जनता। जिले के डाबी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोरा के ग्राम कछालिया मजरा ट्रक का झोपड़ा में गुरुवार दोपहर 3 बजे के करीब आकाशीय बिजली गिरने से 52 बकरियों की मौत हो गई। वहीं बकरियां चरा रही 3 […]
![](https://jagrukjanta.net/wp-content/uploads/2021/09/20210923_232447.jpg)
You May Like
-
December 29, 2021
जूनागढ़ मंडल के महामंत्री पद पर दिग्विजय सिंह पांडे नियुक्त