बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर के परीक्षा परिणाम जारी

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा कल दिनांक 17 नवंबर 2021 को सत्र 2020-21 के कुल 8 परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर जारी किए गए।
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अम्बरीश शरण विद्यार्थी ने बताया कि सत्र 2020-21 के एमबीए तृतीय, एम. टेक. तृतीय, बी.टेक. प्रथम, बी.आर्क. प्रथम, तृतीय एवं पंचम, बी. डिजाइन प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के मुख्य परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। संबंधित विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://btu.ucanapply.com/ पर देख सकते हैं। किसी भी तरह की विसंगति हेतु हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। प्रोफेसर विद्यार्थी ने बताया कि शेष परीक्षा परिणाम भी जल्द ही जारी किए जाएंगे अतः सभी विद्यार्थियों से आग्रह है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर परिणाम देखते रहें।
इसी अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ मुकेश एम जोशी ने बताया कि माननीय कुलपति महोदय के निर्देशन में परीक्षा विभाग की पूरी टीम पूरे जोश के साथ कार्य कर रही है।
डॉ जोशी ने परीक्षा नियंत्रक विभाग से जुडे सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414