बीकानेर: नोखा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूली वैन और ट्रक की टक्कर,आधा दर्जन बच्चे घायल

बीकानेर: नोखा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूली वैन और ट्रक की टक्कर,आधा दर्जन बच्चे घायल

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में स्कूली वैन और ट्रक की टक्कर हो गई । हादसे में करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये । मिली जानकारी के अनुसार जिले के नोखा गांव के पास बीकासर गांव के समीप आज एक स्कूली वैन और ट्रक की टक्कर हो गई। वैन में सवार ड्राइवर सहित करीब आधा दर्जन बच्चे इस दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को तुरंत नोखा के बागड़ी अस्पताल लाया गया।जानकारी के अनुसार दुर्घटना में ड्राइवर और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया है वही प्राथमिक उपचार के बाद अन्य घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद नोखा पुलिस सहित
क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों का तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414