बीकानेर सेफ्टी टैंक हादसा : मृतको की संख्या बढ़कर हुई चार, शवों की हुई शिनाख्त..

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में करणी औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में तीन जनों की मौत हो गई है वंही एक घायल को पीबीएम रैफर किया गया है,जिसकी हालत नाज़ुक बनी हुई थी, उसने पीबीएम में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीछवाल थाना पुलिस के ASI पूरनसिंह ने जागरूक जनता को बताया यह हादसा करणी औद्योगिक क्षेत्र में करतींन ऊन मिल में हुआ है । जंहा इस फेक्ट्री में बने गंदे पानी के वेस्ट के लिए बनाए गए सेफ्टी टैंक की सफाई करने चार मजदूर उतरे थे, गंदे पानी को मोटर से बाहर निकाल दिया था उसके बाद सतह पर जमा गंदगी व जहरीली गैस से चारो मजदूरों का दम घुटने लगा जिससे तीन मजदूरों ने मौके पर दम तोड़ दिया लेकिन अंतिम में उतरे मजदूर किसन बिहारी की सांसे चल रही थी, जिसे फौरन अस्पताल भेज दिया गया है, हालांकि किसन की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया । ASI पूरनसिंह के अनुसार मृतको की पहचान कालूराम वाल्मिकी,लालचंद व चोरुलाल नायक व किसन बिहारी के रूप में हुई है । खबर लिखे जाने तक शवो को पीबीएम मोर्चरी भिजवाने की तैयारी चल रही थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...