13 वर्षो से पुलिस को चकमा देने वाला आरोपी चढ़ा बीकानेर पुलिस के हत्थे, फर्जी वसीयत से लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

बीकानेर@जागरूक जनता। कूटरचित दस्तावेजों से फर्जी वसीयतनामा तैयार कर कृषि भूमि को खुर्द-बुर्द करने के मामले में 13 वर्षो से फरार चल रहा भगोड़ा आरोपी सत्यनारायण देशनोक पुलिस के सहयोग से नोखा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कागजातों से कृषि भूमि को खुर्द बुर्द कर लाखो रुपए की धोखाधड़ी परिवादी के साथ की है ।

इस मामले में 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ नोखा हाल चिकमंगलूर, कर्नाटक निवासी परिवादी रमेश कुमार पुत्र सोहनलाल कोठारी ने कूटरचित दस्तावेजों से फर्जी वसीयतनामा तैयार कर कृषि भूमि हड़पने का मुकदमा वर्ष 2008 में नोखा थाने दर्ज करवाया था । जिस पर नोखा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 10 नामजद आरोपियों मूलाराम,प्रेमकुमार,रामेश्वरलाल,मोहनराम,कैलाशचन्द्र,मदनलाल,मनीराम,सरदारमल,कन्हैयालाल व बजरंगलाल को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन 11वां आरोपी सत्यनारायण घटना के बाद से फरार चल रहा था जिसको लेकर एसपी ने तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए । शुक्रवार को देशनोक थाने के हेडकांस्टेबल बलवान सिंह व कांस्टेबल प्रेमाराम को आरोपी के देशनोक कस्बे में होने की इत्तला मिली, जिस पर नोखा थानाधिकारी के साथ मौके पर दबिश देकर आरोपी को डिटेन किया गया जंहा से उसे गिरफ्तार कर प्रारंभिक पूछताछ की गई । आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामले में नोखा न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण को न्यायालय में पेश किया जंहा से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेसी भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी को नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद मय देशनोक थाने से हेडकांस्टेबल बलवान सिंह व कांस्टेबल प्रेमाराम आदि ने अंजाम दिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...