सावधान है बीकानेर, सतर्क हमारा बीकानेर‘जिला कलक्टर ने लांच किया कोरोना जागरुकता गीत का वीडियो

सावधान है बीकानेर, सतर्क हमारा बीकानेर‘जिला कलक्टर ने लांच किया कोरोना जागरुकता गीत का वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने कोरोना जागरुकता से संबंधित गीत ‘सावधान है बीकानेर, सतर्क हमारा बीकानेर’ का वीडियो मंगलवार को लांच किया।
इस अवसर पर मेहता ने कहा कि जिले में कोरोना के विरूद्ध जागरुकता का अभियान जन-जन का अभियान बना। इससे आमजन में कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के प्रति जागरुकता आई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना की दूसरी लहर का प्रभाव कम हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रत्येक व्यक्ति को सतर्क रहने की जरूरत है। जागरुकता के लिए किए जा रहे छोटे-छोटे प्रयासों के सार्थक परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि ‘सावधान है बीकानेर’ गीत के माध्यम से कोरोना से बचाव के संदेश को बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया गया है।
गीतकार एवं युवा साहित्यकार संजय पुरोहित ने बताया कि गीत का आॅडियो पूर्व में जारी किया गया, वहीं अब इसका वीडियो प्रारूप लांच किया गया है। लोक गायक राजनारायण पुरोहित ने इस गीत को आवाज दी है तथा संगीत संयोजन भी किया है। वीडियो एडिटिंग विजय व्यास तथा रिकॉर्डिंग महेश व्यास ने की है। उन्होंने बताया कि वीडियो के माध्यम से पुलिस और प्रशासन के अलावा चिकित्सा कर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा कोरोना काल में किए कार्यों के बारे में बताया गया है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक दूरी रखने, मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने एवं सेनेटाइज करने जैसी सावधानियों के प्रति जागरुक करने के प्रयास किए गए हैं।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. ओ.पी. चाहर, वरिष्ठ आचार्य (मेडिसिन) डाॅ. सुरेन्द्र वर्मा तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...