बीकानेर/ तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौके पर मौत,एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

बीकानेर/ तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाईक सवार तीन युवकों को रौंदा, दो की मौके पर मौत,एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

बीकानेर । शहर के गंगाशहर थाना इलाके में देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उदयरामसर के पास देर रात की है। जंहा एक ट्रेलर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई । हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया । गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह राठौड़ ने बताया कि हादसा देर रात करीब ढाई बजे उदयरासर के पास धारणिया पेट्रोल पंप के पास हुआ । तेज गति से आए ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी । बाइक सवार उदयरासर निवासी दिनेश 21 पुत्र जगदीश मेघवाल, अरबाज 25 पुत्र भंवर खां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उदयरासर निवासी शाहरुख 22 पुत्र भंवरु खां ने पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया । पुलिस ने नोखा व देशनोक के पास नाकाबंदी कराई । ट्रेलर को नोखा के पास पुलिस ने पकड़ लिया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...