बीकानेर : 1800 लीटर पानी के पांच सौ रुपये वसूले,परिवहन विभाग ने सीज किया प्राइवेट टैंकर

बीकानेर : 1800 लीटर पानी के पांच सौ रुपये वसूले,परिवहन विभाग ने सीज किया प्राइवेट टैंकर

बीकानेर@जागरूक जनता। प्राइवेट टैंकर द्वारा पेयजल आपूर्ति के लिए निर्धारित दर से अधिक राशि वसूले जाने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को इसे सीज कर दिया गया।
जिला परिवहन अधिकारी जुगल माथुर ने बताया कि पुष्करणा मोहल्ला निवासी सत्यनारायण चूरा द्वारा परिवहन विभाग को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया गया कि प्राइवेट टैंकर आरजे 07, आरसी 5869 के चालक पवन द्वारा 1800 लीटर पानी उपलब्ध करवाने के बदले पांच सौ रुपए वसूले।
वहीं परिवहन विभाग द्वारा अपने विभागीय कार्मिक को डमी उपभोक्ता बनाकर इस बारे में पूछने पर इतने ही पानी की आपूर्ति के लिए चालक द्वारा छह सौ रुपए मांगे गए, जबकि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार प्राइवेट टैंकर के माध्यम से पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए गठित कमेटी की अनुशंसा पर 5 कि.मी. क्षेत्र तक प्रति 1000 लीटर पेयजल पहुंचाने के लिए 90 रुपए निर्धारित किए गए हैं। ऐसे में 2 हजार लीटर पानी के आधार पर इस पर अधिकतम 180 रुपए राशि ली जानी थी।
इस प्रकार निर्धारित दर से अधिक राशि की लेने और इसकी मांग करने के कारण जिला परिवहन अधिकारी द्वारा यह प्राइवेट टैंकर सीज किया गया, जिसे सदर थाने में रखा गया है।
उल्लेखनीय है कि जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गत दिनों में दो एंबूलेंस चालकों द्वारा निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने पर दो एम्बूलेंस भी सीज की गई थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Radha गोविन्द पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट को मिला भामाशाह सम्मान

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका सुश्री श्रीधरी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 July 2026

Jagruk Janta 1 July 2026Download रिएक्ट करें♥️    जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...