बीकानेर : शहर में हुई दिनदहाड़े फायरिंग, दो जने हुए घायल, पुलिस के आलाधिकारी जुटे घटनास्थल पर, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में आज गुरुवार शाम शहर की आबो हवा को एक बार फिर से नजर लग गई जंहा सदर थानान्तर्गत फायरिंग की घटना से अफरा तफरी मच गई । घटना की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई  । प्राप्त  जानकारी के अनुसार चौखूटी पुलिए के नीचे दो गुटों आपसी बोलचाल को लेकर दो गुटों में आपसी लड़ाई हो गई । इस दौरान एक गुट की ओर से फायर भी किया गया ।फायरिंग के कारण  इसमें दो व्यक्तियों  के घायल हुए है । सदर थानाधिकारी  मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों  हसन व जग्गू को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती कराया गया है । जिसमें से एक के घुटने और एक के जांघ पर गोली लगी है । फायरिंग की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है जंहा प्रत्यक्षदर्शियों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली जा रही है वंही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है । फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस का जमावड़ा लगा हुआ है जो घटना से सम्बंधित सुराग जुटा रहे है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...