बीकानेर मंडल ने एक माह में रिकॉर्ड तोड़ टिकट चेकिंग में एक करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर मंडल द्वारा एक माह में आज तक सबसे अधिक राजस्व प्राप्त किया है ।बीकानेर मंडल ने एक माह में  बेटिकट यात्रा करने, गंदगी फैलाने, मास्क नहीं पहनने, इधर-उधर थूकने  इत्यादि से रोकने हेतु कुल 26202 मामलों से 1.36 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला गया है, जो कि आज तक सर्वाधिक है ।

जगदेव सिंह रंधावा मुख्य टिकट निरीक्षक के निर्देश पर मंडल के  सभी टिकट चैकिंग स्टाफ द्वारा समय समय पर अलग-अलग समूह के रूप में अभियान चला कर यह लक्ष्य प्राप्त किया गया ।इनमें जिन पॉच टिकट चैकिंग कर्मचारियों ने अपना सर्वाधिक योगदान दिया, वे हैं रविन्द्र चौहान  lसीटीआई लालगढ़  जिन्होंने इस माह में सर्वाधिक 772 मामलों से रु. 4.96 लाख से भी अधिक राजस्व अर्जित किया,आशीष व्‍यास ,टीटीआई बीकानेर ने  675  मामलों से रु.4.65 लाख का राजस्व  अर्जित किया, विजय पॉल टीटीआई हनुमानगढ़ ने 664 मामलों से रु. 4.02 लाख का  राजस्व  अर्जित किया, राजेन्द्र वर्मा सीटीआई हनुमानगढ़ ने 597 मामलों से रु. 3.54 लाख का  राजस्व अर्जित किया, श्रीमती अर्चना शर्मा टीटीआई हनुमानगढ़ ने 555 मामलों से रु. 2.87 लाख का  राजस्व  अर्जित किया ।

इसी प्रकार स्लीपर क्लास के जिन टिकट चैकिंग कर्मचारियों ने अपना सर्वाधिक योगदान दिया,वे हैं सुशील कुमार , टीटीआई लालगढ़ ने  468  मामलों से रु.2.71 लाख का राजस्व अर्जित किया,सुखविन्द्र  सिंह , टीटीआई भिवानी ने  508  मामलों से रु.2.08 लाख का राजस्व अर्जित किया  एवं  श्रीमती नाजू अरोड़ा, टीटीआई श्रीगंगानगर ने  481 मामलों से रु.1.64 लाख का राजस्व अर्जित किया ।
 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...