उद्यमियों को रिको से मिली रियायतें बीकानेर जिला उद्योग संघ की मांग हुई पूरी

उद्यमियों को रिको से मिली रियायतें बीकानेर जिला उद्योग संघ की मांग हुई पूरी

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि कोविड महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए उद्योगों को राहत देने के लिए बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से रिको से सम्बन्धित लाभ, छूट, रियायतें प्रदान करने की मांग की गई थी जिसको राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों पर उद्यमियों को रिको के माध्यम से अनेक रियायतें प्रदान की गई है और कोरोना काल को देखते हुए।

7राज्य सरकार का उद्यमियों के लिए छूट जारी करने पर बीकानेर जिला उद्योग संघ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि रिको द्वारा जो छूट जारी की गयी है उसमें सेवा शुल्क एवं आर्थिक किराए की राशि एकमुश्त जमा करवाने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी गई है और यह छूट 30 जून 2021 तक सर्विस चार्ज जमा करवाने पर मिलेगी। आवंटित भूखंड पर कार्य शुरू करने में हुई देरी पर देय धारणा प्रभार में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की गयी है तथा भूखंड के हस्तांतरण पर देय शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की गयी है। सरकार द्वारा जो ये रियायतें दी गई है इससे औद्योगिक विकास के साथ साथ उद्यमियों की रिको से सम्बन्धित समस्याओं का भी तुरंत निवारण हो सकेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414