बीकानेर: शहर में बढ़ते अपराध नही हो रहे कम, चाकू की नोक पर महिला के साथ हुआ दुष्कर्म


बीकानेर: शहर में बढ़ते अपराध नही हो रहे कम, चाकू की नोक पर महिला के साथ हुआ दुष्कर्म

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म का मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सामने आया है। इस आशय की रिपोर्ट पीडि़ता ने थाने में दी है। मामले की जांच एसटी/एससी एक्ट प्रकरण के सीओ ओमप्रकाश चौधरी कर रह है। रिपोर्ट में आरोप उदासर की पूजा कॉलोनी में रहने वाले मूलचन्द पर आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी ने उसको चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के पिता बजरंगदास व उसकी पत्नी पर लाठी व कुल्हाड़ी से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बताया कि इन्होंने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagruk Janta

Hindi News Paper

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पार्टी कार्यकर्ता ओर शुभचिंतकों ने भाजपा नेता डॉ.एसपी आचार्य का जन्मदिन मनाया

Sat Jan 8 , 2022
पार्टी कार्यकर्ता ओर शुभचिंतकों ने भाजपा नेता डॉ.एसपी आचार्य का जन्मदिन मनाया बीकानेर@जागरूक जनता। जूनागढ़ मंडल भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओर  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य के 71 वें […]

You May Like

Breaking News