पीएम मोदी से गुरुवार को बीकानेर कलेक्टर मेहता वीसी से जुड़ेंगे लाइव

पीएम मोदी से गुरुवार को बीकानेर कलेक्टर मेहता वीसी से जुड़ेंगे लाइव

बीकानेर/दिल्ली@जागरूक जनता । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देश के 10 राज्यों के 54 जिलों के कलक्टरों के साथ बैठक करेंगे। इनमें से छह जिला कलक्टरों से कोविड की वर्तमान परिस्थितियों और इन जिलों द्वारा कोविड प्रबन्धन के लिए किए गए अच्छे कार्यों पर चर्चा करेंगे। इनमें राजस्थान से बीकानेर को शामिल किया गया है, यानि प्रधानमंत्री बीकानेर के जिला कलक्टर नमित मेहता से भी चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा दो चरणों में कर्नाटक के बेंगलुरू शहर, चंडीगढ़ के चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी, उत्तराखण्ड के देहरादून, तमिलनाडू के चेन्नई, मध्यप्रदेश के इंदौर, छत्तीसगढ़ के जंजगीर चंपा, हरियाणा के गुरूग्राम, केरल के अर्नाकुलम, महाराष्ट्र के अहमदनगर, पश्चिम बंगाल के 24 परगना उत्तर तथा राजस्थान के बीकानेर के जिला कलक्टरों से चर्चा की जानी है। प्रधानमंत्री इससे पूर्व 18 मई को ऐसी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों के जिला कलक्टरों के साथ चर्चा कर चुके हैं। दूसरे चरण में छह जिला कलक्टरों के साथ गुरुवार को चर्चा होनी है, जिनमें राजस्थान का बीकानेर जिले के कलक्टर को भी शामिल किया गया है।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...