बीकानेर : खाकी की छवि धूमिल करने वाले एएसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर

बीकानेर : खाकी की छवि धूमिल करने वाले एएसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर खाकी की छवि धूमिल करने वाले एएसआई को जिले की कप्तान ने लाइन हाजिर कर दिया है। मामला नोखा पुलिस थाने के एएसआई से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों को एएसआई ईश्वरराम बिश्नोई की लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वह आम आदमी से दुव्र्यवहार और झगड़ा करता रहता है। पिछले दिनों भी एसपी प्रीति चन्द्रा तक उसकी शिकायत पहुंची। एसपी ने एक्शन लेते हुए उसे तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। एएसआई ईश्वरराम को पूर्व में लूणकरणसर, दंतौर और महाजन पुलिस थानों से भी शिकायतन हटाया जा चुका है। वह तीन बार लाइन हाजिर हो चुका है। शिकायत पर उसे एक बार जिले से बाहर भी ट्रांसफर किया जा चुका है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related