बीकानेर फिर टॉप टेन जिलों में शामिल, शुक्रवार को शहर से लेकर गांव-ढाणी जाकर 39 हजार को लगाई वैक्सीन

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले में शनिवार को जांचे गए 797 कोविड सैंपल में से एक भी कोविड पॉजिटिव नहीं मिला है साथ ही 4 व्यक्तियों के रिकवर होने से एक्टिव केस संख्या घटकर 15 रह गई है।

वहीं मेगा वैक्सीनेशन अभियान में 1 लाख लक्ष्य के विरुद्ध 39,020 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ जिला फिर से राज्य की टॉप टेन सूची में पहुंच गया है। आमजन के शादियों-रैलियों में व्यस्तता के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने जिला कलेक्टर नमित मेहता के नेतृत्व में पूरी ताकत लगाई। कई मोबाईल टीमो ने ढाणी-ढाणी जाकर वैक्सीन लगाई तो ड्यू लिस्ट अनुसार हज़ारों फोन कॉल व लाखों एसएमएस कर लाभार्थियों को बुलाया गया। एक बार फिर ब्लॉक सीएमओ डॉ अब्दुल रशीद के नेतृत्व में टीम खाजूवाला ने सर्वाधिक 10,089 का टीकाकरण किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ पी चाहर ने बताया कि शनिवार को 380 सत्रों में कुल 39,020 वैक्सीन डोज लगाई गई इनमें 6,183 प्रथम जबकि 32,837 द्वितीय डोज शामिल रही।

डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेंद्र तनेजा ने बताया कि 36,888 को कोविशील्ड जबकि 2,132 को को-वैक्सीन की डोज लगाई गई। बीकानेर शहर में वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स द्वारा आरके पैलेस में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...