बीकानेर : नर्सिंग छात्रा के सुसाइड केस में आया नया मोड़, छात्रा के पिता ने युवक-युवती पर दर्ज करवाई FIR

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग हॉस्पिटल की स्टूडेंट की सुसाइड के मामले में नया मोड आ गया है। सुसाइड करने वाली लडक़ी आयुष के पिता मुकेश चौधरी ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में सुसाइड के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवा दी है। उनका आरोप है कि आयुष के साथ पढऩे वाली चंदा और उनके गांव के लडक़े नार सिंह के कारण बेटी को सुसाइड करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने इस मामले में किसी तरह सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं की है।
एफआईआर में आयुष के पिता मुकेश का आरोप है कि चंदा और नार सिंह ने मिलकर आयुष को इतना परेशान किया कि उसे सुसाइड करनी पड़ी। वो पिछले लंबे समय से इन दोनों के कारण ही परेशान हो रही थी। इसी कारण उसने कल फोन करके पहले बताया कि वो सुसाइड कर रही है और इसके बाद उसने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगा लिया। पुलिस ने सुसाइड के लिए प्रेरित करने के आरोप में चंदा और नार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...