आयकर विभाग से बड़ी राहत की खबर: टैक्स ऑडिट व आईटीआर फाइल करने की समय सीमा बढ़ाई..

नई दिल्ली@जागरूक जनता। आयकर विभाग से टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है जंहा विभाग ने टैक्सपेयर्स एसोशिएशन की मांगो पर आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा 15 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी गई है। वहीं टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख को भी 15 फरवरी, 2022 तक बढ़ा दिया गया है। वित्त मंत्रालय ने अब से कुछ देर पहले इसकी घोषणा की। इससे पहले चार्टर्ड एकाउंटेंट का प्रतिनिधित्व करने वाली कई संस्थाओं ने वित्त मंत्रालय से ITR फाइल करने और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। इन एसोसिएशन का कहना था कि इनकम टैक्स के नए पोर्टल में खामियों और कोरोना महामारी के चलते कई लोग आखिरी दिन टैक्स रिटर्न नहीं भर पाए हैं। ऐसे में इस तारीख को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। देखें आदेश..

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...