परीक्षा से जुड़ी जयपुर से बड़ी खबर: विद्यार्थियों की असुविधाओं को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने की परीक्षाएं स्थगित

जयपुर/बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया कि रीट परीक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश बुधवार को जारी किए गए है।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बताया कि रीट परीक्षा में लगभग 26 लाख परीक्षार्थियों के बैठने की संभावना है। इसके कारण यातायात के साधनों पर अत्यधिक भार रहेगा। इससे विश्वविद्यालयों की नियमित परीक्षाओं के विद्यार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने में असुविधा हो सकती है। अतः 25 से 27 सितम्बर की परीक्षाएं स्थगित की गई है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सहूलियत देखते हुए समस्त राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालय तथा समस्त निजी विश्वविद्यालय की 25 एवं 27 सितम्बर, 2021 को नियत परीक्षाएं पुनर्योजित कर अन्य तिथियों में परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालयों को कहा गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...