बीकानेर में वेक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर आज मौका ना गंवाए,फिर हुई डोज की किल्लत,9 बजे ओपन होगी स्लॉट बुकिंग

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में शुक्रवार को रिकॉर्ड वेक्सीनेशन हुआ जिसमें करीब तीस हजार का लक्ष्य रखा गया था । स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनमें से  28 हजार से अधिक ने टीकाकरण करवाया ।आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया शनिवार को होने वाले वेक्सीनेशन में करीब सात हजार डोज के लिए ही सेशन आयोजित किये जायेंगे क्योंकि गुरुवार को बीकानेर में करीब 32 हजार ही डोज ही जयपुर से मिली थी जिसमे से विभाग ने शुक्रवार को 28 हजार डोज लगा दी ऐसे में शनिवार को बची हुई चार हजार व कुछ पहले का स्टॉक सहित कुल सात हजार डोज से 18+ आयु वर्ग वालो के लिए 11 केंद्रों में जिसमे बीकानेर शहर में 9 व ग्रामीण क्षेत्रों में 2 केंद्रों पर सेशन आयोजित किये जायेंगे । जिसके लिए आज रात करीब 9 बजे स्लॉट बुकिंग ओपन होगी । ऐसे में समय का विशेष ख्याल रखे । क्या पता वेक्सीन का अगला लॉट बीकानेर कब पहुंचेगा क्योंकि जिले में जो वेक्सीन का लॉट जयपुर से आया था वो अब समाप्ति की कगार पर है जिससे शनिवार को टीकाकरण किया जायेगा । वंही 45+ के भी जिले में सेशन आयोजित किये जायेंगे जिसमे बीकानेर शहर में चार केंद्रों व ग्रामीण क्षेत्रों में केवल अक्कासर के केंद्र पर डोज उपलब्ध रहेगी ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...