शहर में 18+ वेक्सीनेशन की धमा- चौकड़ी को लेकर बड़ी खबर,शनिवार को इन केंद्रों पर लगेगी डोज

शहर में 18+ वेक्सीनेशन की धमा-चौकड़ी को लेकर बड़ी खबर,शनिवार को इन केंद्रों पर लगेगी डोज

बीकानेर@जागरूक जनता । शुक्रवार को शहर में हुए 18+ के मेगा वेक्सीनेशन में 20 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया जंहा युवाओं ने खासा उत्साह दिखाते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर वेक्सीन की डोज लगाई इस दौरान युवाओं ने वेक्सीन लगाते हुए सेल्फी ली और अपने मित्रों रिश्तेदारों को वेक्सीनेशन के लिए जागरूक किया । लेकिन 18 + वेक्सीनेशन की एक दिन की धमाचौकड़ी के बाद स्वास्थ्य विभाग शनिवार को 18+ (18 से 44 आयु वर्ग) के टीकाकरण के सेशन शहर में आयोजित नही करेगा ऐसे में शहर वासियों को 18+ की डोज के लिए रविवार तक इंतजार करना होगा । शनिवार को सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी में जिसमे देशनोक, नापासर,खाजूवाला, पूगल,छतरगढ़, कोलायत, बज्जू, हादां, गजनेर, गड़ियाला, लूणकरणसर, महाजन, कालू, नोखा, पाँचू, जसरासर, श्रीडूंगरगढ़, मोमासर में 18 से 44 आयु वर्ग के सेशन लगाए जाएंगे जिसके लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन होगी । ऐसे में समय का विशेष ख्याल रखते हुए स्लॉट बुक करें क्योंकि चंद सेकंड में पूरे स्लॉट फूल हो जाते है । वंही 45+ के सेशन शहरी एंव ग्रामीण क्षेत्रों के सभी केंद्रों में आयोजित किये जायेंगे । शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18+ के वर्क सेशन भी आयोजित किये जायेंगे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related