18+ वर्ग को लेकर बड़ी खबर: जिले में वेक्सीन का स्टॉक हुआ समाप्त,बची हुई डोज के लिए आज खुलेगी स्लॉट बुकिंग

18+ वर्ग को लेकर बड़ी खबर: जिले में वेक्सीन का स्टॉक हुआ समाप्त,बची हुई डोज के लिए आज खुलेगी स्लॉट बुकिंग

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में बीते सप्ताह चले बंपर वेक्सीनेशन के बाद इस सप्ताह की शुरुआत वेक्सीनेशन की किल्लत से शुरू हुई जिसके चलते सोमवार को बीकानेर शहर में 18+ आयु वर्ग वालों का टीकाकरण नही हुआ केवल ग्रामीण क्षेत्रों के चुनिंदा केंद्रों पर डोज लगी । स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में वेक्सीन की डोज खत्म हो चुकी है वंही जयपुर से फिलहाल डोज मिलती दिख नही रही है ऐसे में इस वर्ग वालों को फिलहाल इंतजार के सिवाय कोई चारा नही दिख रहा । मंगलवार को भी बीकानेर शहर में 18 से 44 आयु वर्ग वालों के टीकाकरण पर पूर्णतया लॉक रहेगा। आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने जागरूक जनता को बताया कि अभी हमारे पास वेक्सीन का स्टॉक निल हो गया है ऐसे में जब तक जयपुर से वेक्सीन की डोज नही आती है तब तक 18+ वालों का टीकाकरण बाधित रहेगा । आरसीएचओ ने बताया फिलहाल जो मामूली डोज बची हुई है उससे मंगलवार को कोलायत ब्लॉक के चार केंद्रों पर 18+ आयु वर्ग वालों के सेशन आयोजित किये जायेंगे जिसमे कोवेक्सीन की डोज लगाई जाएगी, जिसके लिए आज रात करीब 9 बजे ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन होगी । ऐसे में इस वर्ग के जो लाभार्थी जिन्होंने वेक्सीन नही लगाई है वे समय का विशेष ख्याल रखे क्योकि वेक्सीन का स्टॉक जिले में खत्म हो चुका है । वंही मंगलवार को 45+ वालो के लिए आठ केंद्रों पर जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों में 4 व बीकानेर शहर के 4 केंद्रों में कोवेक्सीन व कोविशील्ड की डोज उपलब्ध रहेगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...