बड़ी खबर : गंगाशहर में कुरियर कंपनी में लूटपाट करने वाले 6 बदमाश बीकानेर पुलिस की गिरफ्त में, होगा बड़ा खुलासा..

बीकानेर@जागरूक जनता। एसपी योगेश यादव के निर्देशन में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जंहा बीते सप्ताह गंगाशहर थाना क्षेत्र में शिव वैली स्थित अमेजन कुरियर कंपनी में हुई लूट में शामिल 6 बदमाशो को बीकानेर पुलिस ने दबोच लिया है जंहा इन 6 बदमाशो को बीकानेर लाया गया है । पुलिस सूत्रों के अनुसार इन 6 बदमाशों में इस डैकेती का मास्टरमाइंड मदन और अशोक जसरासर व इनके साथ चौधरी काॅलोनी निवासी दिनेश ज्याणी, हेतराम तर्ड सहित दो अन्य युवक शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आ रहा है कि गंगाशहर में हुई लूट-पाट के अलावा एक और लूट-पाट की घटना को भी कबूल किया बताया जा रहा है। हालांकि मामले के खुलासे के लिए गंगाशहर थाना में आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मीडिया के सामने मामले का खुलासा करेंगे । इस कार्रवाई को एसपी योगेश यादव के निर्देशन में टीम ने CO पवन भादौरिया, गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान सिंह, हैंड कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल योगेन्द्र सहित DST टीम ने अंजाम दिया है इन सभी की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414