बीकानेर@जागरूक जनता। एसपी योगेश यादव के निर्देशन में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जंहा बीते सप्ताह गंगाशहर थाना क्षेत्र में शिव वैली स्थित अमेजन कुरियर कंपनी में हुई लूट में शामिल 6 बदमाशो को बीकानेर पुलिस ने दबोच लिया है जंहा इन 6 बदमाशो को बीकानेर लाया गया है । पुलिस सूत्रों के अनुसार इन 6 बदमाशों में इस डैकेती का मास्टरमाइंड मदन और अशोक जसरासर व इनके साथ चौधरी काॅलोनी निवासी दिनेश ज्याणी, हेतराम तर्ड सहित दो अन्य युवक शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आ रहा है कि गंगाशहर में हुई लूट-पाट के अलावा एक और लूट-पाट की घटना को भी कबूल किया बताया जा रहा है। हालांकि मामले के खुलासे के लिए गंगाशहर थाना में आज दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मीडिया के सामने मामले का खुलासा करेंगे । इस कार्रवाई को एसपी योगेश यादव के निर्देशन में टीम ने CO पवन भादौरिया, गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान सिंह, हैंड कांस्टेबल दीपक, कांस्टेबल योगेन्द्र सहित DST टीम ने अंजाम दिया है इन सभी की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Next Post
तीन दिन चलेगा ऊंट उत्सव, रायसर के धोरों पर नाचेंगे ऊंट,रंग बिरंगे होंगे कार्यक्रम,जिला कलक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
Sat Dec 11 , 2021
बीकानेर@जागरूक जनता। अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव इस बार 7 से 9 जनवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष ऊंट उत्सव में हैरिटेज वाक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजस्थानी व्यंजन,आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शन, अमृता हाट और बर्ड वाचिंग जैसे आयोजन भी […]
![](https://jagrukjanta.net/wp-content/uploads/2021/12/20211211_202456.jpg)
You May Like
-
October 29, 2021
राहत : अंध छात्र को प्रति वर्ष 10 हजार मिलेंगे