एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका, लोकसभा में चुने शिवसेना नेता पर रेप का आरोप

दुबई से लौटी 26 वर्षीय महिला ने राहुल शेवाले पर रेप का आरोप लगाया है। राहुल शेवाले शिंदे गुट के वही सांसद हैं, जिन्हें मंगलवार को लोकसभा सांसद ओम बिरला ने शिवसेना का नेता चुना है।

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को जानकारी दी कि शिवसेना के सांसद राहुल शेवाले लोकसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। शेवाले शिंदे गुट के नेता हैं। शिंदे के इस बयान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दुबई से लौटी 26 वर्षीय महिला ने राहुल शेवाले पर रेप का आरोप लगाया है। साथ ही सीएम शिंदे को पत्र लिखकर शिकायत की है। उधर, पुलिस का कहना है कि सांसद ने आरोपों से इनकार किया है। पुलिस को मामले में शिकायत मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में दी गई है। हालांकि अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय एक महिला ने शिवसेना के लोकसभा सांसद राहुल शेवाले पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा, सांसद ने इस आरोप से इनकार किया। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने उपनगरीय मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने में शेवाले के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी के अनुसार, अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस ने अभी तक शिकायत की जांच शुरू नहीं की है।
शेवाले ने एक बयान जारी कर बलात्कार के आरोप का खंडन किया और शिकायत को उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के उद्देश्य से एक साजिश करार दिया। वहीं, मुंबई दक्षिण मध्य से संसद सदस्य ने कहा कि वह किसी भी पुलिस जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं और कहा कि साजिश के पीछे के लोगों का पर्दाफाश किया जाएगा।

गौरतलब है कि मंगलवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ी जानकारी दी कि राहुल शेवाले को ओम बिरला ने शिवसेना के नेता के रूप में चुना है। इसके लिए शिवसेना के 12 सांसदों ने स्पीकर को राहुल शेवाले को लोकसभा में पार्टी का नेता चुनने के लिए पत्र लिखा था। शेवाले शिंदे गुट के नेता हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...