आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया फरार मनोज सोनी,लाखों का सोना बरामद

बीकानेर। बीते सप्ताह लक्जरी बस में जयपुर से बीकानेर आ रहे गंगाशहर रामेदव कॉलोनी निवासी एक स्वर्णकार दिनेश सोनी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके बैग से 280 ग्राम सोना लेकर फरार हुआ गोपेश्वर बस्ती निवासी मनोज सोनी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गंगाशहर पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी हुई थी,जिसे देर रात नोखा कस्बे में एक रिश्तेदारा के घर से दबोचा और पुलिस की कड़ी पूछताछ करने पर उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसकी निशादेही पर नोखा में उसके एक रिश्तेदार के यहां से 280 ग्राम सोना बरामद भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस मनोज सोनी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी हुई है। सीआई लक्ष्मण सिंह पुष्टी करते हुए बताया कि आरोपी मनोज सोनी को निगरानी में ले लिया गया है,उससे पुछताछ चल रही है । जानकारी में रहे कि गंगाशहर के बाबा रामदेव नगर निवासी दिनेश सोनी ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत दिनों वह जयपुर से सोना खरीदकर प्राइवेट बस में बीकानेर आ रहा था। उसी बस में सवार मनोज सोनी ने मेरे साथ दोस्ती कर ली और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे मैं बेहोश हो गया और इसी दौरान आरोपी मनोज सोनी मेरे बैग में रखा 280 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया है। बताया जाता है कि कुछ माह पहले एक सर्राफा कारोबारी का महंगा मोबाइल चोरी होने के मामले में भी मनोज सोनी का नाम सुर्खियों में आया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...