नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ज्वैलर्स की दुकान पर लूटपाट करने वाले तीनो युवको को 12 घंटों में दबोचा

नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही ज्वैलर्स की दुकान पर लूटपाट करने वाले तीनो युवको को 12 घंटों में दबोचा

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी के पास स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर लूटपाट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया है । यह तीनों युवक अब नयाशहर पुलिस की गिरफ्त में है और सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है । प्रथम दृष्ट्या उन्होंने अपराध करना स्वीकार कर लिया है । पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने घटना के तुरंत बाद आला अधिकारियों को नाकाबंदी के निर्देश दिए थे । इसके साथ ही एक विशेष टीम को इनकी लोकेशन के आधार पर तैनात किया गया। पता चला कि यह लोग किस दिशा में व कहां भाग रहे हैं । सीसीटीवी फुटेज के आधार इनकी पहचान की गई । सीओ सीटी सुभाष शर्मा ने इस टीम के साथ तय रणनीति से युवकों को दबोच लिया ।

बता दे, मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जम्भेश्वर नगर में एक आशाराम सोनी की दुकान पर तीन लुटेरों ने हमला किया और वहां से सोना व चांदी के जेवर उठा लिए । बंदूक तानकर आशाराम को किनारे कर दिया और शो केस का कांच तोड़कर सामान उठा लिया । इस दौरान एक फायर भी किया गया , जो आशाराम के पास से होकर निकला । इस घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संभावित अपराधियों के फोन लोकेशन ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...