बीकानेर पुलिस व BSF की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल अवैध मादक पदार्थ के साथ दो तस्करों को दबोचा, पूछताछ जारी..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के सौदागरों व अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ जारी है जंहा सोमवार को दंतोर पुलिस व BSF की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक क्विंटल अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है ।

दंतोर थानाधिकारी हरपाल सिंह उनि ने बताया कि मुखबिर से मिली खुफिया सूचना के आधार पर थाना जाब्ता मय BSF टीम के संयुक्त जवानों ने सोमवार को बल्लर रोड़, गोकुलगढ़ फांटा पर नाकाबंदी की, इस दौरान एक पिकअप को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से करीब एक क्विंटल अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था, जिस पर पिकअप सवार दो तस्करों को दबोच कर गिरफ्तार किया गया । उपनिरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया पकड़े गए दोनो तस्करों की पहचान मदासर जैसलमेर निवासी मांगीलाल पुत्र लादूराम जाति बिश्नोई उम्र 30 व रामस्वरूप पुत्र मोहनलाल जाति बिश्नोई उम्र 30 साल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने पिकअप गाड़ी व 100 किग्रा डोडा पोस्त जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज  कर जांच खाजूवाला थानाधिकारी अरविन्दसिंह शेखावत पुनि को सौंपी है। पुलिस व BSF की संयुक्त टीम आरोपी तस्करों से ज़ब्त अवैध डोडा पोस्त की खरीद व परिवहन के बारे में  गहनता से पूछताछ कर रही हैं ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...