बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पान मसाले की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपियों को दबोचा

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पान मसाले की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपियों को दबोचा

बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने नकली पान मसाला पर गुरुवार को बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में तीन व्यक्तियों को दबोचा गया है। तीनो आरोपियों की पहचान केसरदेसर जाटान निवासी बलराज कृष्ण जाट, केसरदेसर जाटान निवासी पुखराज जाट व अलवर हाल शीतला गेट निवासी जितेंद्र अग्रवाल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि विमल पान मसाला की तरफ से एसपी बीकानेर के पास शिकायत आई थी। जिस पर एडिशनल एसपी सिटी अमित कुमार बुडानिया के निर्देशन व सीओ सदर पवन भदौरिया के सुपरविजन में आज दोपहर उदयरामसर बायपास पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान ईको गाड़ी रुकवाई गई थी। गाड़ी में 3650 पैकेट नकली विमल पान मसाला मिला। यह नकली माल नागौर सप्लाई होना था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अधिक जानकारी हासिल करेगी। बताया जा रहा है कि आरोपी बीकानेर में ही एक घर के अंदर यह सारा नकली माल तैयार करते हैं। वंही इस कार्रवाई के बाद बीकानेर के पान मसाला के व्यपारियो में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल गंगाशहर पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...