बीकानेर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, बोलेरो व ट्रक की भीषण टक्कर में गाड़ियों के उड़े पख्च्चे,2 की मौत, 5 घायल, देखे फ़ोटो..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के देशनोक थानांतर्गत पलाना के पास बड़ा हादसा हो गया जिसमें मौके पर दो की मौत हो गई । घटना अल सुबह 6:45 बजें के आसपास करणी कैमिकल फैक्ट्री के पास देशनोक पलाना रोड़ की है जंहा बोलेरो वह मिनी ट्रक की टक्कर में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई वहीं 5 जने गंभीर घायल हो गए, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मौके से पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया जिनका इलाज जारी है। देशनोक थाने के हैड कांस्टेबल नथाराम से मिली जानकारी अनुसार अलसुबह हुए हादसे में मृतकों सहित घायलों की शिनाख्त की जा रही है। गाड़ियों की आमने सामने की टक्कर में 2 की मौके पर मौत वहीं 5 घायलों को ASI रणजीत सिंह सहित जाप्ता मौके से बीकानेर पीबीएम अस्पताल लेकर गए हैं। जहां इलाज जारी है। खबर लिखे जाने तक घायलों व मृतकों की शिनाख्त नही हुई थी।वंही हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर सड़क के दोनों ओर लगे जाम को खुलवाने के प्रयास जारी हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414