भरतपुर: जिला प्रमुख का चेहरा हो सकते हैं नटवर सिंह के पुत्र जगत सिंह !

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह भरतपुर में भाजपा के जिला प्रमुख का चेहरा हो सकते है।

जयपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह भरतपुर में भाजपा के जिला प्रमुख का चेहरा हो सकते है। जगत सिंह ने जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। वे यदि जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हो जाते हैं तो भाजपा के लिए जिला प्रमुख का चेहरा हो सकते है।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात— नामांकन भरने के बाद जगत सिंह ने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री से मुलाकात की है। जगत सिंह कामां और लक्ष्मणगढ़ से विधायक रह चुके हैं। वे पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। भाजपा को भी उम्मीद है कि जगत सिंह के जुडने से भरतपुर में उनका आधार मजबूत होगा। अभी पूरे जिले में भाजपा की एक भी सीट नहीं है। जगत सिंह पहले कांग्रेस फिर भाजपा और बसपा में आजमा रह चुके हैं। गत 2018 का विधानसभा चुनाव जगत सिंह ने बसपा के टिकट पर था लड़ा था। लेकिन हार गए थे। अब वे वापस सक्रिय हो गए है। जगत सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे नटवर सिंह के पुत्र है। एक समय नटवर सिंह की कांग्रेस में तूती बोला करती थी। बाद में एक घोटाले में उनके पुत्र का नाम सामने आने पर उन्होंने पार्टी आलाकमान को चुनौती दे दी थी उसके बाद से उन्हें कांग्रेस से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...