भंडारी ने कार्यकर्ताओं कि बैठक ली

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी आज अलवर पहुंची जहां उनका अंबेडकर नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने माला और शॉल उड़ाकर स्वागत किया उसके बाद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने अलवर जिले की महिला मोर्चा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करती है की उन्होंने अलवर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव को टिकिट दिया जिसके लिए गौरव का विषय है उन्होंने कहा की उनका दौरा इसलिए था की महिला मोर्चा को और भी सक्रिय किया जाए और ग्रास रूट पर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा महिला मोर्चा में जोड़कर महिलाओं को आगे बढ़ने का कार्य किया जाए जिससे महिलाओ का मत भाजपा की ओर अधिक से अधिक बढ़े ऐसा प्रयास रहेगा उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को एक अलग से स्थान दिया है और 33 प्रतिशत महिलाओ के बारे में सोचा है उन्होंने कहा कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिया है

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related